Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिला सम्मान

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिला सम्मान

Share this post:

वाराणसी। डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गोसाईपुर (मोहाव) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में अर्जित अनुभवों को समाज तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए युवाओं से समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर ऐसे अभियान चलाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविंद विश्वकर्मा ने भी स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत आख्या प्रस्तुत करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि संकाय के डीन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन प्रबल प्रताप सिंह ने किया। समारोह में निकिता सिन्हा, सौरभ चौरसिया, देवाशीष राय, डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. प्रवीण पांडेय, आशुतोष सिंह, सूरज एवं तारा देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर के दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले स्वयंसेवक इंद्रजीत, देव सिंह एवं कनक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x