Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नागरिक सुरक्षा कार्यालय में होली मिलन, गुलाब की पंखुड़ियों व अबीर-गुलाल के बीच गूंजे फाग गीत

नागरिक सुरक्षा कार्यालय में होली मिलन, गुलाब की पंखुड़ियों व अबीर-गुलाल के बीच गूंजे फाग गीत

Share this post:

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में सोमवार को होली मिलन समारोह उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा और अबीर-गुलाल के बीच स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। पूरे परिसर में फाग गीतों और हंसी-खुशी के माहौल के बीच उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

समारोह में नागरिक सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों ने पारंपरिक तरीके से होली का उत्सव मनाते हुए सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने होली के सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा करते हुए इसे आपसी सद्भाव और मेल-मिलाप का पर्व बताया।

कार्यक्रम का आयोजन उप नियंत्रक जेडी सिंह की देखरेख में किया गया, जबकि डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल ने अतिथियों और स्वयंसेवकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का संदेश देता है तथा ऐसे आयोजन से नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग की भावना और मजबूत होती है।

इस अवसर पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, दैनिक जागरण के महाप्रबंधक डॉ. अंकुर चड्डा, सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के डिवीजनल वार्डेन, निधिदेव अग्रवाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अंजनी सिंह, दिलीप पांडेय समेत कई पोस्ट वार्डेन, सेक्टर वार्डेन और बड़ी संख्या में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x