Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » दो अधीक्षक सहायक कुलसचिव पद पर पदोन्नत

दो अधीक्षक सहायक कुलसचिव पद पर पदोन्नत

Share this post:

 

वाराणसी। संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा अनुभाग-1 के शासनादेश संख्या 342/सत्तर-1-2026 दिनांक 16 मार्च 2026 के अनुपालन में विश्वविद्यालय के अधीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र एवं शिरीष कुमार सिंह को सहायक कुलसचिव पद पर पदोन्नत किया गया है।

यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 तथा विश्वविद्यालय के अशैक्षणिक कर्मचारियों की सेवा एवं पदोन्नति नियमावली के प्रावधानों के अंतर्गत की गई है। शासनादेश के अनुसार दोनों अधिकारियों की तैनाती भी संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में ही की गई है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार दोनों अधिकारियों ने सोमवार को अपराह्न सहायक कुलसचिव पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने आशा व्यक्त की कि उनके प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यकुशलता से विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होगी।

कुलसचिव राकेश कुमार, वित्त अधिकारी हरीशंकर मिश्र सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जनसम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र सहित विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x