वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकंठ शाखा द्वारा कन्हैयालाल स्मृति भवन, रथयात्रा में होली मिलन एवं नवीन सत्र के पदाधिकारियों के मनोनयन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक विशाल कपूर के सानिध्य में मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रीय गान के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नवीन सत्र के लिए रवि प्रकाश बरनवाल को अध्यक्ष, संजीव श्रीवास्तव को सचिव, सतीश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा महिला सहभागिता के लिए विभा मौर्य का मनोनयन किया गया।
शाखाध्यक्ष कमल कुमार सिंह, प्रांतीय सचिव विष्णु सेठ, प्रांतीय पर्यावरण संयोजक आलोक अरोड़ा, प्रांतीय गतिविधि संयोजक राकेश मौर्य तथा प्रांतीय महिला सह-गतिविधि संयोजिका नंदिनी सिंह का स्वागत किया गया। इसके उपरांत पारिवारिक होली मिलन समारोह का शुभारंभ पूनम जायसवाल द्वारा गणेश वंदना से हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका नीलम पटेल, अंबिका वर्मा, नीतू गुप्ता व रोलिका शाह रहीं।

प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने नीलकंठ शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का संचालन राकेश मौर्य, राजीव गुप्ता व प्रियंका मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर महिला गतिविधि संयोजिका गीता सिंह, कोषाध्यक्ष मंजू गौतम, संरक्षक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव व महावीर प्रसाद श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश मौर्य, सीमा श्रीवास्तव, प्रियंका मिश्रा, यशोदा बरनवाल, सोनिका गुप्ता, सौम्या त्रिपाठी, अंजना सिंह, ममता उपाध्याय, डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरि, किरण यादव, प्रज्ञा त्रिपाठी, कीर्ति सिंह, आहुति सिंह, निशांत सिंह, संदीप, वंदना, योगेश श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, सीए आयुष शाह, राजीव गुप्ता, अनुज भार्गव, डॉ. अमित पांडे, अमनदीप सिंह, राजकुमार सिंह, रविंद्र, अजय योगाचार्य, उमाशंकर जायसवाल, प्रदीप त्रिपाठी, दीपक पुजारी, सुनील अग्रहरि, राजेश सिंह सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।









