Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान वाराणसी का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान वाराणसी का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न

Share this post:

 

वाराणसी। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान, जनपद शाखा वाराणसी का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव रविवार को डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन, लोक निर्माण विभाग, नदेसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक पेंशन वाराणसी क्षेत्र आत्मा प्रकाश धर द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के प्रांतीय महामंत्री बी.के. तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं जनपदीय पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत जनपदीय अध्यक्ष राजेश्वर पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर आनंद लाल, मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव तथा जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। स्वागत भाषण इंजीनियर आनंद लाल ने दिया।

अधिवेशन के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा “पेंशन संदेश” स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर इंजीनियर सी.वी. सिंह, इंजीनियर संजय कुमार श्रीवास्तव तथा नगर अध्यक्ष उमेश सिंह ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए सेवानिवृत्त साथियों की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया।

जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने जनपद के पेंशनरों की समस्याओं को उठाते हुए उनके समयबद्ध समाधान की मांग की। मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अधिवेशन में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता पर बल दिया तथा आने वाली चुनौतियों से संघर्ष करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि आत्मा प्रकाश धर द्विवेदी ने पेंशनरों के हितों पर चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि पेंशनरों को समय से पेंशन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पेंशनर को कोई समस्या हो तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री बी.के. तिवारी ने आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों के हितों को समुचित रूप से शामिल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि पेंशनरों के हितों की अनदेखी की गई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने पेंशन गणना की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 11 वर्ष किए जाने, 60, 70 व 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर क्रमशः 5, 10 व 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि तथा कोरोना काल में स्थगित महंगाई भत्ते के भुगतान की भी मांग की।

कार्यक्रम का संचालन सुभाष सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष राजेश्वर पांडे ने दिया।

अधिवेशन के द्वितीय सत्र में मंडल अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रांतीय महामंत्री बी.के. तिवारी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से राजेश्वर पांडे जनपदीय अध्यक्ष, इंजीनियर आनंद लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयराज बहादुर सिंह जिला मंत्री तथा बंसीलाल जायसवाल कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। तत्पश्चात सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण भी कराया गया।

अधिवेशन में प्रमुख रूप से अवधेश शर्मा, त्रिलोचन तिवारी, राजेंद्र श्रीवास्तव, इंजीनियर ए.के. सिंह रमेश श्रीवास्तव जयंती घोष ज्योत्सना श्रीवास्तव शिवपूजन पाल उमेश चंद्र राय संत लाल यादव विनोदसह यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x