Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सखी पैड बैंक का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

सखी पैड बैंक का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Share this post:

 

वाराणसी। काशी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सखी पैड बैंक द्वारा शनिवार को बीएलडब्ल्यू क्षेत्र स्थित एक होटल के सभागार में हर्षोल्लास, उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक होली गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की संस्थापक सुनीता भार्गव द्वारा सभी सदस्यों एवं अतिथियों को गुलाल लगाकर तथा दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह होली के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर संस्थापक सुनीता भार्गव ने बताया कि समारोह में संगीतमय पारंपरिक लोकगीतों, होली गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ रंग-बिरंगी हाउजी (तंबोला) का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पूजा चौधरी ने “होली में उड़े रे गुलाल” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि हेमा ने “बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी” गीत पर शानदार डांस कर सभी का दिल जीत लिया।

महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ वृंदावन की होली, अबीर की होली और फूलों की होली खेली तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

संस्था की संस्थापक सुनीता भार्गव ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अंजु गोयल, सुधा वर्मा, रितिका जैन, रूबी जैन, निशा सिंह, मीनू ग्रोवर, ममता मिश्रा, अंशु सिंह, सीमा पांडे, प्रतिभा सिंह, नीरू मिश्रा, नेह पांडेय, सुमन श्रीवास्तव, निशा प्रजापति सहित संस्था की समस्त सदस्याएं उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x