Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ऑपरेशन चक्रव्यूह में सारनाथ पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के मोबाइल व बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह में सारनाथ पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के मोबाइल व बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

Share this post:

 

वाराणसी, 14 मार्च 2026।चोरी, लूट और नकबजनी की घटनाओं के अनावरण तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सारनाथ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 14 मार्च 2026 को तड़के करीब 01:20 बजे हिरामनपुर क्रासिंग के पास से आदित्य सोनकर उर्फ चरना उर्फ काली पुत्र वीरेंद्र सोनकर निवासी 8/264 सुधाकर रोड खजुरी लालपुर पाण्डेयपुर (हाल पता पंचकोशी, थाना सारनाथ, जनपद वाराणसी) उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से भिन्न-भिन्न कंपनियों के 02 एंड्रॉइड मोबाइल फोन (ओप्पो कंपनी का काला मोबाइल मॉडल CPH2421 तथा रेडमी कंपनी का सुनहरा-ग्रीन मोबाइल मॉडल 23028), 01 मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 65 DX 7426) तथा 550 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में थाना शिवपुर में मु0अ0सं0-124/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी का मुकदमा दर्ज है, जो 10 मार्च 2026 को भोजूबीर क्षेत्र से चोरी हुई थी।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि बरामद दोनों मोबाइल उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों से चोरी किए थे। साथ ही मोटरसाइकिल को भी 10 मार्च को भोजूबीर से चोरी कर छिपाकर रखा था। वह आज इन मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल को बेचने के लिए चन्दौली की ओर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-0130/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के अनुसार उसके विरुद्ध थाना सारनाथ में पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0-0425/2025 धारा 21/8 एनडीपीएस एक्ट तथा मु0अ0सं0-0464/2024 धार115(2)/333/351(3) बीएनएस शामिल हैं।

इस सफल कार्रवाई में थाना सारनाथ की पुलिस टीम के थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, महिला उपनिरीक्षक मीनू सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक दुर्गविजय सिंह, कांस्टेबल रवि यादव और कांस्टेबल रविशंकर भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x