Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वर-कन्या को मिला गणमान्य लोगों का आशीर्वाद, धूमधाम से संपन्न हुआ साक्षी-जितेंद्र का विवाह

वर-कन्या को मिला गणमान्य लोगों का आशीर्वाद, धूमधाम से संपन्न हुआ साक्षी-जितेंद्र का विवाह

Share this post:

वाराणसी। पांडेपुर स्थित अशोक बिहार कॉलोनी निवासी काशी के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार पांडे की सुपुत्री कुमारी साक्षी पांडे का शुभ विवाह पिंडरा निवासी विजय पांडे के सुपुत्र जितेंद्र पांडेय (एडवोकेट) के साथ बुधवार को सारनाथ स्थित रोज गार्डन लॉन में पारंपरिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह में परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

विवाह के उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सामाजिक, राजनीतिक एवं पत्रकारिता जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद, समृद्ध तथा मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पिंडरा के भाजपा विधायक अवधेश सिंह, रमेश चंद पांडे, अखिलेश चंद पांडे, लक्ष्मी कांत पांडे, विमलेश चंद्र पांडे, आयुष पांडे, पत्रकार आनंद सिंह अन्ना सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार तथा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह का वातावरण पारिवारिक आत्मीयता, उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण रहा। अतिथियों का स्वागत सत्कार स्नेहपूर्वक किया गया तथा सभी ने नवदंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x