Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » कपसेठी पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों व महिलाओं को ठगी से बचाव के बताए उपाय

कपसेठी पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों व महिलाओं को ठगी से बचाव के बताए उपाय

Share this post:

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती ज़ोन अंतर्गत थाना कपसेठी पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। शासन की मंशा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार को आयोजित किए जाने वाले विशेष साइबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस टीम ने क्षेत्र के शैक्षिक संस्थानों, बैंक प्रतिष्ठानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया।

बुधवार को प्रभारी निरीक्षक थाना कपसेठी सधुवन राम गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं व अध्यापकगण को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा बैंक संस्थानों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा में भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने उपस्थित जनसमूह, ग्राहकों और महिलाओं को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले सामान्य तरीकों तथा उनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक दिव्या भदौरिया ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से संबंधित जानकारी साझा न करें। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय विशेष सावधानी बरतें।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि यदि कोई व्यक्ति साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाता है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकता है अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ित को राहत दिलाई जा सके।

अभियान के दौरान उपस्थित जनसमूह, महिलाओं, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जनहितकारी अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए बेहद उपयोगी बताया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x