Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नारी सशक्तिकरण से ही मजबूत होगा परिवार, समाज और राष्ट्र : नम्रता चौरसिया

नारी सशक्तिकरण से ही मजबूत होगा परिवार, समाज और राष्ट्र : नम्रता चौरसिया

Share this post:

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार को नीचीबाग स्थित पार्टी कार्यालय में महिलाओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी शक्ति के सम्मान, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जब नारी सशक्त होती है, तब परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त होता है।

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक पहलें की गई हैं। उन्होंने Beti Bachao Beti Padhao Yojana, Pradhan Mantri Ujjwala Yojana और Sukanya Samriddhi Yojana जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने देश की करोड़ों बेटियों और माताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।

वरिष्ठ भाजपा नेत्री निर्मला सिंह पटेल ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की प्रमुख शक्ति भी है। एक माँ के रूप में वह संस्कार देती है, बहन के रूप में प्रेरणा और एक कर्मयोगिनी के रूप में हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देती है।

कार्यक्रम के दौरान एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा “मिलेट्स यानी श्री अन्न” को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टॉल भी लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोगों को अपने भोजन में पुनः मिलेट्स को शामिल करना चाहिए। इससे किसानों की आय बढ़ेगी, कुपोषण में कमी आएगी और एक स्वस्थ भारत के निर्माण में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें वॉलीबॉल की नीलिमा मिश्रा, हॉकी खिलाड़ी प्रिया सिंह और स्वधा, शूटिंग की प्रियंका पटेल, एथलीट नीलू मिश्रा तथा बास्केटबॉल खिलाड़ी विभव सिंह शामिल रहीं। इसके अलावा महिला मोर्चा की बहनों को न्यायिक सहयोग प्रदान करने के लिए अधिवक्ता तरुणा चतुर्वेदी, अधिवक्ता सुनीता, अधिवक्ता अन्नपूर्णा तथा स्वच्छता कर्मी जानकी और सुनीता को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने की, जबकि संचालन महामंत्री प्रज्ञा पांडेय ने किया। अंत में पूजा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सुरेखा सिंह, पूजा दीक्षित, डॉ. गीता शास्त्री, मंजू सिंह, आरती पाठक, साधना सिंह, प्रीति पुरोहित, उषा सिंह, अंबिका श्रीवास्तव, दीपशिखा, पूनम जायसवाल, पार्षद कनकलता मिश्रा, सुषमा शर्मा, सीमा यादव, उषा अग्रहरि सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x