Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भारत की ऐतिहासिक जीत पर सिगरा में जश्न, बग्गा के नेतृत्व में मिठाई वितरण

भारत की ऐतिहासिक जीत पर सिगरा में जश्न, बग्गा के नेतृत्व में मिठाई वितरण

Share this post:

वाराणसी। भारत की ऐतिहासिक जीत की खुशी में सोमवार को सिगरा चौराहे पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में टी-20 वर्ल्ड कप में इंडिया टीम की जीत के उपलक्ष्य में लोगों के बीच जलेबी और मिठाइयों का वितरण किया गया तथा पटाखे छोड़कर जोरदार जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि पहली बार भारतीय टीम ने अपने ही देश में टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा है। टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम पूरे विश्व में गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, इसी खुशी को साझा करने के लिए व्यापारियों और आम लोगों के बीच मिठाई व जलेबी वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “इंडिया टीम जिंदाबाद”, “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ जीत का उत्सव मनाया। पूरे सिगरा चौराहे पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर संजय गुप्ता, शरद गुप्ता, खुर्शीद बानो, आरती शर्मा, अंबे सिंह, रामबाबू शिवा, विकास, प्रभाकर सिंह, गौरव, मन्नू यादव, सुनील गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x