Follow us on

Home » ब रे का » महिला दिवस पर बरेका में खेल उत्सव: फुटबॉल मैच और 100 मीटर दौड़ ने बांधा समां

महिला दिवस पर बरेका में खेल उत्सव: फुटबॉल मैच और 100 मीटर दौड़ ने बांधा समां

Share this post:

वाराणसी, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में खेलकूद का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बरेका इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित महिला फुटबॉल मैच और 100 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। कार्यक्रम में महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

महिला फुटबॉल मैच शुरू से ही बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा और अंतिम क्षणों तक रोमांच बना रहा। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने तेज़ रफ्तार और शानदार तालमेल के साथ खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मैदान पर मौजूद दर्शक लगातार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। मैच के दौरान खेल भावना और अनुशासन का भी उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ दौड़ लगाकर उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिताओं के समापन पर महिला फुटबॉल मैच और दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार एवं श्रीमती कुसुम द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं कोच भैरव दत्त, रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, विकास आनंद सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों, महिला खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम ने न केवल महिला खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाया, बल्कि समाज में महिलाओं की खेलों में बढ़ती भागीदारी और सशक्त भूमिका का भी संदेश दिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x