Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत थाना चेतगंज पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार थाना चेतगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2026 धारा 123, 64(1), 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवम प्रजापति पुत्र शीतल प्रकाश प्रजापति निवासी एन 15/69-66 सुदामापुर खोजवां, थाना भेलूपुर, वाराणसी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त को पूछताछ के बाद अपराध प्रमाणित होने पर थाना चेतगंज गेट के पास से दिनांक 07 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 10:17 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने 6 मार्च 2026 को थाना चेतगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त पिछले पांच-छह महीनों से उसे प्रेमजाल में फंसाए हुए था। आरोप है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दोबारा संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो अभियुक्त ने उसके नग्न फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना चेतगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद मोटोरोला मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक वैभव शुक्ला (चौकी प्रभारी चेतगंज), उपनिरीक्षक अभिषेक राव, महिला उपनिरीक्षक आदर्शिका, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र तिवारी तथा कांस्टेबल कृष्णा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x