Follow us on

Home » संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय » आदर्श पांडे का निधन, कुलपति ने जताया शोक

आदर्श पांडे का निधन, कुलपति ने जताया शोक

Share this post:

वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के शास्त्री तृतीय सेमेस्टर के छात्र आदर्श पांडे के असामयिक निधन से विश्वविद्यालय परिवार में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। आदर्श पांडे विश्वविद्यालय के कर्मचारी श्री निगमेश्वर पाण्डेय के सुपुत्र थे। इस दुखद समाचार के बाद विश्वविद्यालय परिसर में शोक का माहौल है और शिक्षक, कर्मचारी तथा छात्र सभी स्तब्ध हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श पांडे होली का पर्व मनाकर वाराणसी लौट रहे थे। इसी दौरान इन्दारा रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिर जाने के कारण उनका दुःखद निधन हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार सहित विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों में शोक की लहर फैल गई।

बताया जाता है कि आदर्श पांडे एक मेधावी, विनम्र और अनुशासित छात्र थे। अपने अध्ययन और व्यवहार के कारण वे शिक्षकों और सहपाठियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। इतनी कम आयु में एक होनहार छात्र का इस प्रकार असमय निधन होना विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंतपीड़ादायक और अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आदर्श पांडे का असामयिक निधन सम्पूर्ण विश्वविद्यालय परिवार के लिए अत्यंत दुःखद क्षति है। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्राप्त हो तथा शोकाकुल परिवार को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।

विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने दिवंगत छात्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x