Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम, कर्मचारियों को दिया गया सुरक्षा प्रशिक्षण

बरेका में 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम, कर्मचारियों को दिया गया सुरक्षा प्रशिक्षण

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न संरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य संरक्षा अधिकारी राम जन्म चौबे के नेतृत्व में शनिवार को कर्मशाला के इंजन डिवीजन में कर्मचारियों के बीच सुरक्षा संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस अवसर पर कर्मचारियों को फायर सेफ्टी तथा व्यक्तिगत संरक्षा उपकरणों (PPE) के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संरक्षा शपथ दिलाई गई तथा संरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

इसके साथ ही कर्मचारियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” विषय पर सुझाव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राप्त सर्वोत्तम सुझाव देने वाले कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय रेल के साथ बनारस रेल इंजन कारखाना में 04 मार्च से 10 मार्च 2026 तक 55वें राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों में सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करना है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x