Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रंग, रस और रिश्तों की गर्माहट: श्री वल्लभ युवक परिषद का पारिवारिक होली मिलन समारोह संपन्न

रंग, रस और रिश्तों की गर्माहट: श्री वल्लभ युवक परिषद का पारिवारिक होली मिलन समारोह संपन्न

Share this post:

वाराणसी। श्री वल्लभ युवक परिषद द्वारा सारनाथ स्थित विराट वाटिका में संगीतमय पारिवारिक होली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। रंग, संगीत और आपसी मेल-मिलाप के बीच आयोजित इस समारोह में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा फूलों की होली खेलते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान परिषद के अध्यक्ष लोकेश गुप्ता ने बताया कि विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार समारोह की विशेषता यह रही कि पहली बार महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम और अधिक उत्साहपूर्ण तथा पारिवारिक वातावरण से परिपूर्ण हो गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी मेल-मिलाप, प्रेम और सौहार्द को सुदृढ़ करना है।

समारोह के दौरान डॉ. सीमा वर्मा द्वारा प्रस्तुत संगीतमय भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने भी झूमते हुए होली के रंगों का आनंद लिया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक लोकगीतों तथा संगीत के साथ उत्सव का आनंद उठाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्षद संजय गुजराती, परिषद अध्यक्ष लोकेश गुप्ता, रूचिदा बजाज, प्रदीप खंडवाल, डॉ. सीमा वर्मा, कौशल नागर, शरद पौडवाल, मानिक लाल गुजराती, रोशन गुजराती, रमेश भाई (दिल्ली वाले) सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x