Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ‘सुगम दर्शन’ के नाम पर वसूली, 8 गिरफ्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ‘सुगम दर्शन’ के नाम पर वसूली, 8 गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी, 01 मार्च 2026। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के नाम पर धन उगाही और दुर्व्यवहार करने वाले आठ आरोपियों को थाना चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 के पास की, जहां से सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी, लूट और धोखाधड़ी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मंदिर परिसर के आसपास श्रद्धालुओं को झांसा देकर ‘सुगम दर्शन’ कराने के नाम पर धन वसूलते थे और विरोध करने पर दुर्व्यवहार करते थे। सभी को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में मुरलीधर पाण्डेय (44), रितेश पाण्डेय (37), रामबाबू पाण्डेय (41), विजय तिवारी (55), हर्ष पाण्डेय (23), काजू पाण्डेय (33), विनायक पाण्डेय (20) और आकाश पाण्डेय (25) शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में क्रमशः  प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक पुष्कर दूबे (चौकी प्रभारी केवीएम), कांस्टेबल राज मल्होत्रा और कांस्टेबल सुनील कुमार त्रिपाठी, थाना चौक कमिश्नरेट शामिल रहे।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x