Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » लहुराबीर में अंडरगारमेंट चोरी का मामला, सीसीटीवी फुटेज वायरल

लहुराबीर में अंडरगारमेंट चोरी का मामला, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Share this post:

वाराणसी। शहर के लहुराबीर क्षेत्र स्थित एक कपड़ा स्टोर से अंडरगारमेंट चोरी का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी सुदीप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम कुछ महिलाएं उनके स्टोर पर कपड़े खरीदने आई थीं। इसी दौरान करीब 10 हजार रुपये मूल्य के अंडरगारमेंट्स चोरी कर लिए गए। दुकानदार द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज में एक महिला को सामान छुपाते हुए देखा जा सकता है।

मामले में तहरीर के आधार पर चेतगंज थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है और शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि उक्त महिलाएं महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी के साथ दुकान पर पहुंची थीं। हालांकि सुनीता सोनी ने स्वयं को घटना से अनभिज्ञ बताते हुए कहा कि वह शॉपिंग के लिए दुकान पर गई थीं और उनके साथ जौनपुर से आई कुछ महिलाएं भी थीं। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने दुकानदार से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

सुनीता सोनी ने बताया कि उन्हें थाने से फोन प्राप्त हुआ था और उन्होंने जांच में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं व्यापार वर्ग से जुड़ी हैं और किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय होने की स्थिति में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगी।

फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x