Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » गंगापुर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कराई जांच

गंगापुर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कराई जांच

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के तत्वावधान में मंगलवार को तृतीय एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाना तथा उन्हें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति प्रेरित करना रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभागियों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, वजन एवं बीएमआई की जांच की। साथ ही आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल दिया।

उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. राघवेंद्र राय ने स्वयंसेवकों को जन-जागरूकता अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।

एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम युवाओं में सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों की सहभागिता रही। आयोजन की सफलता में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x