Follow us on

Home » Uncategorized » मसूरी–पिलखुवा में ‘हापुड़ हुंडई’ का भव्य आगाज़, एक ही छत के नीचे अब सेल्स और सर्विस की सुविधा

मसूरी–पिलखुवा में ‘हापुड़ हुंडई’ का भव्य आगाज़, एक ही छत के नीचे अब सेल्स और सर्विस की सुविधा

Share this post:

हापुड़ । मसूरी–पिलखुवा क्षेत्र के ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए मंगलवार का दिन खास बन गया, जब Hyundai Motor India Limited के अधिकृत डीलर ‘हापुड़ हुंडई’ ने अपने नए अत्याधुनिक सेल्स शोरूम और हाई-टेक वर्कशॉप का विधिवत शुभारंभ किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह सेंटर अब क्षेत्रवासियों को एक ही छत के नीचे नई गाड़ियों की खरीद से लेकर सर्विस और मेंटेनेंस तक की समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

नए शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों और कंपनी अधिकारियों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर हुंडई हेड ऑफिस से आए प्रत्यूष भाटिया और राहुल पुंडीर के साथ शोरूम के स्वामी संजीव कुमार गोयल, कबीर गोयल, मनीष गोयल एवं जयप्रकाश गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ।

हापुड़ हुंडई के इस नए सेंटर के शुरू होने से अब मसूरी–पिलखुवा क्षेत्र के ग्राहकों को नई गाड़ी खरीदने या सर्विस के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

शोरूम में हुंडई की सभी लेटेस्ट और लोकप्रिय मॉडल्स उपलब्ध रहेंगी, जबकि अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित वर्कशॉप में प्रशिक्षित तकनीशियन गाड़ियों की सर्विसिंग, रिपेयरिंग और मेंटेनेंस का कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ करेंगे।

प्रबंधन के अनुसार, वर्कशॉप को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ग्राहकों को त्वरित और पारदर्शी सेवा मिल सके। आधुनिक उपकरणों और डिजिटल तकनीक की मदद से वाहन जांच और मरम्मत की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।

शुभारंभ के पहले ही दिन शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोगों में नई सुविधा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। हापुड़ हुंडई के स्टाफ ने अतिथियों और ग्राहकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

शोरूम प्रबंधन ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर ड्राइविंग अनुभव, विश्वस्तरीय सर्विस सुविधा और पारदर्शी व्यवहार प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नया सेंटर क्षेत्र में ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई गति देगा और ग्राहकों के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x