Follow us on

Home » ब रे का » बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक आशुतोष पंत का गहन निरीक्षण, गुणवत्ता व नवाचार पर दिया विशेष जोर

बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक आशुतोष पंत का गहन निरीक्षण, गुणवत्ता व नवाचार पर दिया विशेष जोर

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने विभिन्न उत्पादन इकाइयों का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोकोमोटिव निर्माण की समूची प्रक्रिया, निर्धारित गुणवत्ता मानकों तथा तकनीकी नवाचारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया।

महाप्रबंधक ने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, लोको टेस्ट शॉप तथा ट्रक मशीन शॉप का निरीक्षण करते हुए उत्पादन गतिविधियों की प्रगति, कार्य निष्पादन क्षमता और गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया में दक्षता, समयबद्धता एवं तकनीकी उत्कृष्टता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान श्री पंत ने अधिकारियों से सीधे संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों के अनुपालन और निरंतर नवाचार के माध्यम से ही बरेका भारतीय रेल की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) श्री अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) श्री भारद्वाज चौधरी, मुख्य यांत्रिक सर्विस इंजीनियर श्री नीरज जैन, मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) श्री अरविंद कुमार जैन, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर डीजल (पीओएच) श्री एस.बी. पटेल, उप महाप्रबंधक श्री सागर सहित बड़ी संख्या में विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x