Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » वाराणसी में भाजपा कार्यशाला: अनुशासन और संगठन मजबूती पर फोकस

वाराणसी में भाजपा कार्यशाला: अनुशासन और संगठन मजबूती पर फोकस

Share this post:

वाराणसी। काशी में भाजपा की अहम कार्यशाला का आगाज हो गया है। सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार से 500 से अधिक भाजपा पदाधिकारी जुटे हैं। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस मंथन बैठक में संगठनात्मक अनुशासन और बूथ स्तर तक मजबूती पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत बिहार और उत्तराखंड के कई वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी शामिल हुए हैं। वरिष्ठ नेताओं द्वारा पदाधिकारियों को संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन और चुनावी रणनीति के मंत्र दिए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, समन्वय बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने पर गहन चर्चा होगी। कार्यशाला को पूरी तरह अनुशासित और गोपनीय बनाए रखने के लिए प्रवेश से पहले पदाधिकारियों के मोबाइल फोन बाहर ही रखवा लिए गए। अंदर सभी प्रतिनिधि पेन और डायरी के साथ नोट्स लेते नजर आए।

राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही इस कार्यशाला को आगामी चुनावी रणनीति तय करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x