Follow us on

Home » क्राइम » चौक पुलिस ने करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का किया खुलासा, 5 शातिर गिरफ्तार

चौक पुलिस ने करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का किया खुलासा, 5 शातिर गिरफ्तार

Share this post:

 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी गए करीब 2122 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा की गई। टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, प्रभारी निरीक्षक चौक दिलीप कुमार मिश्रा एवं एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव सिंह ने किया।

पुलिस ने दिनांक 9 जनवरी 2026 को थाना चौक क्षेत्र के कूड़ाखाना बेनिया एवं कैंट स्टेशन मालगोदाम के पास से पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपेश चौहान (जनपद जौनपुर), विकास बेनवंशी, शुभम विश्वकर्मा, सैनुद्दीन अंसारी (जनपद गाजीपुर) तथा तारक घोराई (पश्चिमी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।

अभियुक्तों के कब्जे से सोने के छोटे-बड़े हार, कनौती, नथ, अंगूठियां, मंगलसूत्र के लॉकेट, बृजबाली एवं झुमके सहित कुल 2122 ग्राम पीली धातु बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

गौरतलब है कि 6 जनवरी 2026 को पीड़ित व्यापारी द्वारा थाना चौक पर सूचना दी गई थी कि उसके फर्म में चोरी हो गई है। चोरी की घटना 5 जनवरी की बताई गई, जिसमें बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण गायब थे। मामले में थाना चौक पर मु0अ0सं0-04/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

लगातार सुराग जुटाने और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने इस संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सराहनीय सफलता पर पुलिस आयुक्त वाराणसी ने गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x