Follow us on

Home » न्यायालय संबंधी » सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव आज: 7,636 अधिवक्ता तय करेंगे 20 पदों का भविष्य

सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव आज: 7,636 अधिवक्ता तय करेंगे 20 पदों का भविष्य

Share this post:

 

वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर शनिवार को कचहरी परिसर में लोकतांत्रिक उत्साह और गहमागहमी देखने को मिलेगी। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले मतदान में कुल 7,636 अधिवक्ता मतदाता अध्यक्ष, महामंत्री सहित 20 पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव एवं सदस्य संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस बार चुनावी मैदान में कुल 77 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मतदान के लिए कचहरी परिसर में 95 मतदान बूथ बनाए गए हैं तथा 17 मतपत्र टेबल लगाए गए हैं। आजीवन सदस्यों के लिए भूतल पर जबकि साधारण सदस्यों के लिए प्रथम तल पर मतदान की व्यवस्था की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 60 सहायक चुनाव अधिकारियों की तैनाती की गई है।

चुनाव से पहले शुक्रवार को दिनभर प्रत्याशी और उनके समर्थक अंतिम समय तक जनसंपर्क और समर्थन जुटाने में लगे रहे। कचहरी परिसर में चुनावी चर्चा और रणनीतियों का दौर चलता रहा।

अध्यक्ष पद :

अमित कुमार तिवारी, आनंद कुमार मिश्र कृपाशंकर सिंह, घनश्याम सिंह भेलखां, प्रभात सिंह चौहान, प्रभाशंकर मिश्र, प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, बासुदेव पटेल, रामसेवक प्रसाद, विनोद शंकर सिंह, शशिकांत दुबे, हौशिला प्रसाद पटेल, समीर कुमार सिंह।

● महामंत्री पद:

अनूप कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, किशन यादव, कृपाशंकर श्रीवास्तव, जवाहिर लाल गुप्ता, प्रमोद कुमार सिंह, माधव प्रसाद पांडेय, विनय कुमार जायसवाल, वीरेंद्र कुमार पंडित, सुभाषनंदन चतुर्वेदी, सूर्यभान तिवारी।

● वरिष्ठ उपाध्यक्ष:

अभिमन्यु मिश्रा मन्नू, निहालुद्वीन, नृपेंद्र प्रताप सिंह ‘नन्हे’, पंकज कुमार मिश्र, विमला यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव, सरमू यादव।

● उपाध्यक्ष:

जितेंद्र यादव ‘गुड्डू’, निशा उपाध्याय, पंकज कुमार उपाध्याय।

● कोषाध्यक्ष:

विवेक कुमार पांडेय, आशीष कुमार चौहान, सतीश कुमार वर्मा, संतोष कुमार पांडेय, सुशील कुमार मौर्य।

● संयुक्त मंत्री (प्रकाशन एवं पुस्तकालय):

मनोज कुमार शुक्ल, राज बाबू गौतम।

● संयुक्त मंत्री (प्रशासन):

अभिषेक कुमार चौबे ‘मोनू’, लालबहादुर लाल, विवेक कुमार, विधु प्रकाश पांडेय, नवनीत कुमार पांडेय, संजय कुमार पांडेय, सीता।

● आय-व्यय निरीक्षक:

आनंद प्रकाश उपाध्याय, मणि शंकर पांडेय।

● प्रबंध समिति सदस्य (15 वर्ष से कम लेकिन 7 वर्ष से अधिक अवधि):

अजय कुमार उपाध्याय, अजीत कुमार मौर्य, अनुज कुमार सिंह, अनूप कुमार तिवारी, अदील सिद्दीकी, अभिषेक कुमार द्विवेदी, अभिषेक सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह यादव, राजेन्द्र प्रसाद मौर्य, विजय शंकर यादव, नवनीत कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, शिव कुमार चौरसिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x