Follow us on

Home » क्राइम » कैण्ट इंस्पेक्टर ने महिला की खोई सोने की चेन बरामद कर सकुशल किया सुपुर्द

कैण्ट इंस्पेक्टर ने महिला की खोई सोने की चेन बरामद कर सकुशल किया सुपुर्द

Share this post:

 

वाराणसी — कैण्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिभुवन नगर टकटकपुर (अनौला) में एक महिला के घर से गुम हुई सोने की चेन को कैण्ट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने सोशल मीडिया से मिले सुराग के आधार पर बरामद कर मंगलवार को पीड़िता को सुपुर्द किया।

पीड़िता प्रतिमा द्विवेदी ने बीते दिनों कैण्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से सोने की चेन गायब हो गई है। जांच के दौरान पीड़िता ने घर में कार्यरत दाई रेखा, निवासी बटुकेश्वर नगर कॉलोनी पाण्डेयपुर, पर संदेह जताया था। पीड़िता द्वारा चेन को आर्टिफिशियल बताए जाने के कारण दाई भ्रमित हो गई, जिससे वह चेन को बेच भी नहीं सकी।

पुलिस जांच के क्रम में सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले गए, जहां एक युवक को वही चेन पहने हुए देखा गया। युवक की पहचान दाई के पुत्र के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसके पास से सोने की चेन बरामद कर ली गई।

पीड़िता द्वारा दाई के विरुद्ध किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किए जाने पर मामला यहीं समाप्त किया गया। इस पूरे प्रकरण के सफल खुलासे में कैण्ट थाने के कांस्टेबल नागेन्द्र की भूमिका सराहनीय रही।

गुम हुई चेन वापस मिलने पर पीड़िता प्रतिमा द्विवेदी ने कैण्ट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा एवं पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x