Follow us on

Home » एजुकेशन » अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मंच पर काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों की सशक्त भागीदारी, करियर व इंटर्नशिप के खुले नए द्वार

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मंच पर काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों की सशक्त भागीदारी, करियर व इंटर्नशिप के खुले नए द्वार

Share this post:

 

वाराणसी। आई.क्यू.ए.सी., महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शहर के प्रतिष्ठित ताज होटल में आईआईए द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो एवं सेमिनार में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस शैक्षणिक एवं व्यावसायिक आयोजन ने विद्यार्थियों को पर्यटन उद्योग की वैश्विक प्रवृत्तियों, नवाचारों और रोजगार संभावनाओं से सीधे रूबरू होने का अवसर प्रदान किया। एक्सपो के पहले दिन काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास, व्यावहारिक अनुभव और उद्योग से जुड़ाव के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों एवं संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों और काउंटरों का गहन अवलोकन कर पर्यटन, होटल प्रबंधन, ट्रैवल सर्विसेज, ईको-टूरिज्म तथा डिजिटल टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्राप्त की। यह अनुभव विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके करियर दृष्टिकोण को भी नई दिशा देने वाला सिद्ध हुआ।एक्सपो के दौरान विश्वविद्यालय के डायरेक्टर आउटरीच प्रो. संजय ने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों—नीरज पारिख, राजेश भाटिया, उमेश जोगाई, राजेश जोगाई, होटलियर नरेंद्र लखवानी, उद्योगपति राजेश कुमार, आर.के. चौधरी सहित अन्य उद्यमियों से विद्यार्थियों की इंटर्नशिप एवं प्रशिक्षण के लिए एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित करने को लेकर सार्थक वार्ता की। इस पहल से विद्यार्थियों को उद्योग-आधारित प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद जगी है।इस शैक्षणिक भ्रमण एवं सहभागिता कार्यक्रम में आई.क्यू.ए.सी. की निदेशक प्रो. नंदिनी सिंह, प्रो. आनंद शंकर चौधरी, कीर्ति राय, डॉ. कविता, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. प्रियंका, डॉ. गणेश, डॉ. संतोष सहित अभिनव, धीरज, शांभवी एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय और उद्योग के बीच सेतु का कार्य करते हुए विद्यार्थियों को वैश्विक पर्यटन परिदृश्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x