वाराणसी। मीरा फाउंडेशन द्वारा राजभर बस्ती में एक सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भोजपुरी गायक समर सिंह की पत्नी डॉ. प्रतिभा सिंह रहीं, जिन्होंने विशेष रूप से बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रतिभा सिंह ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने, आत्मविश्वास बनाए रखने और अपने बेहतर भविष्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
मीरा फाउंडेशन की ओर से बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रंग सामग्री के साथ अल्पाहार भी वितरित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ़ झलकता दिखाई दिया।

इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा सिंह के साथ उनकी टीम से बिट्टू मौजूद रहे। वहीं मीरा फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज, सचिव विजय टाटा, शाहिंदा हसीब, दीपशिखा सहित अन्य सदस्य और वालंटियर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
फाउंडेशन की सदस्य दीपशिखा ने बताया कि मीरा फाउंडेशन भविष्य में भी बच्चों की शिक्षा, सामाजिक उत्थान और जागरूकता के लिए इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित








