Follow us on

Home » आज फोकस में » तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण बेनिफिशियरी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण बेनिफिशियरी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Share this post:

वाराणसी। जिला मुख्यालय स्थित खाद्य प्रसंस्करण विभाग में आयोजित तीन दिवसीय बेनिफिशियरी प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक निदेशक, एमएसएमई राजेश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएसएमई के वी.के. राणा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीएचयू खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक दत्त त्रिपाठी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकित हुड्डा एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शशि बाला की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य पवन कुमार ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर सम्मान किया।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान बीएचयू के खाद्य वैज्ञानिकों द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया, मानकीकरण एवं नवाचार पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश चौधरी ने एमएसएमई, भारत सरकार द्वारा उद्यमियों को दी जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देते हुए बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने तथा आकर्षक पैकेजिंग पर विशेष जोर दिया।

समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उद्यमियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पवन कुमार ने की, जबकि संचालन बीएचयू केंद्र प्रभारी रत्नेश चंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x