Follow us on

Home » एजुकेशन » संजीवनी के कार्य सामाजिक संवेदनाओं को जोड़ने में सहायक

संजीवनी के कार्य सामाजिक संवेदनाओं को जोड़ने में सहायक

Share this post:

 

वाराणसी। पूर्ण सेवा-भाव से दिव्यांग कल्याण, प्रशिक्षण एवं पुनर्वास जैसे पावन कार्यों में संलग्न संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी तथा इसके महासचिव डॉ. विद्यासागर पाण्डेय न केवल दिव्यांगजनों की सेवा कर रहे हैं, बल्कि समाज की संवेदनाओं को एक सूत्र में पिरोने का भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उक्त विचार शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2025 के अवसर पर संजीवनी संस्थान द्वारा संचालित दिव्यांग कल्याण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अपर पुलिस उपायुक्त (वरुणापार जोन) नीतू कादयान ने व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सात वर्षीय बालिका रौनक ने स्वागत गान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा ‘उम्मीद बदलाव की’ नामक प्रेरणादायी नाटिका का मंचन किया गया, वहीं बच्चों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह की खूब सराहना बटोरी। संजीवनी संस्था के महासचिव डॉ. विद्यासागर पाण्डेय ने संस्थान द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों तथा भावी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में संस्थान के कोषाध्यक्ष डॉ. नर्वदेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र त्रिपाठी, के.के. चौबे, शैलेश श्रीवास्तव, माधवेंद्र पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, डॉ. चंदन पाण्डेय, मनोज मिश्र, नगीना, आकाश सिंह, अजय श्रीवास्तव, वेदवती, अंकित, अनीता एवं रोहित चौबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव दिवाकर द्विवेदी ने किया। नाटिका में मधु, देवांश, रमेश, डॉ. के.के. पाण्डेय, वेदवती, वंदना, अंकित एवं चंदन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं, जबकि नृत्य कार्यक्रम में जान्हवी, अनामिका, अनन्या लाली, अतुल, ईशान, प्रणव एवं काशी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x