कैलहट (मिर्ज़ापुर): रामललित सिंह विधि महाविद्यालय, कैलहट, मिर्ज़ापुर में रविवार को “कानूनी क्षेत्र में करियर मार्गदर्शन” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य विधि के छात्रों को न्यायिक सेवा, वकालत तथा अन्य विधिक अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। यह कार्यक्रम 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे महाविद्यालय परिसर में हुआ।मुख्य अतिथियों की उपस्थितिकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद कुमार मिश्रा (H.J.S.), जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मिर्ज़ापुर, तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पवन कुमार गंगवार (I.A.S.), जिला मजिस्ट्रेट, मिर्ज़ापुर, उपस्थित रहे।विशेष अतिथियों में श्री श्यामबाबू (H.J.S.), अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती गरिमा सिंह (P.C.S.J.), सचिव, DLSA मिर्ज़ापुर, और डॉ. केशरी नंदन शर्मा, सहायक प्रोफेसर (विधि संकाय, बीएचयू) शामिल रहे।छात्रों को मिला प्रेरणादायक मार्गदर्शनअतिथियों ने छात्रों को विधिक शिक्षा, न्यायिक सेवा में प्रवेश प्रक्रिया, और न्यायपालिका में कैरियर के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि कानून समाज में न्याय स्थापित करने का सशक्त माध्यम है, अतः छात्रों को इसे जिम्मेदारी और नैतिकता के साथ अपनाना चाहिए।आयोजक मंडल की सराहनीय पहलसेमिनार का सफल संचालन महाविद्यालय के संरक्षक श्री अनमोल सिंह, सचिव, तथा संयोजक डॉ. अनिल कुमार पटेल, प्रधानाचार्य, के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम को छात्रों ने अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया।









