Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में तकनीकी कार्यों में हिंदी के प्रयोग पर जोर, राजभाषा गोष्ठी में कर्मचारियों को दी उपयोगी जानकारी

बरेका में तकनीकी कार्यों में हिंदी के प्रयोग पर जोर, राजभाषा गोष्ठी में कर्मचारियों को दी उपयोगी जानकारी

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के दिशानिर्देशन में राजभाषा विभाग की ओर से तकनीकी गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में तकनीकी एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग, राजभाषा नीति-नियमों तथा हिंदी में ई-ऑफिस के व्यावहारिक उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर-उत्पादन एवं विपणन श्री राम जन्म चौबे ने तकनीकी क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग, तकनीकी शब्दावली और राजभाषा नीति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का प्रभावी और सहज प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य उप मुख्य विपणन प्रबंधक-विक्रय श्री अनुप मिश्रा ने तकनीकी क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तकनीकी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि तकनीकी विषयों को सरल एवं सहज हिंदी में प्रस्तुत करने से कार्यालयीन कार्यों में भाषा के प्रयोग को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

गोष्ठी के दौरान कर्मचारियों को राजभाषा से संबंधित प्रमाणिक एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए राजभाषा विभाग की वेबसाइट rajbhasha.gov.in के बारे में बताया गया। इसके साथ ही कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं संसाधनों की जानकारी भी दी गई। कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों एवं नियमों से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का सुरुचिपूर्ण संचालन वरिष्ठ अनुवादक श्री विजय प्रताप सिंह ने किया, जबकि वरिष्ठ अनुवादक श्री एस. गुरूराजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x