Follow us on

Home » Uncategorized » नदेसर तालाब बचाने के लिए नगर निगम का बड़ा अभियान, दर्जनभर अवैध दुकानें ढहाई गईं

नदेसर तालाब बचाने के लिए नगर निगम का बड़ा अभियान, दर्जनभर अवैध दुकानें ढहाई गईं

Share this post:

वाराणसी। नदेसर तालाब के संरक्षण को लेकर वाराणसी नगर निगम सक्रिय हो गया है। मंगलवार को नगर निगम की प्रवर्तन एवं अतिक्रमण विरोधी टीम ने तालाब के आसपास फैले अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दर्जनभर से अधिक अवैध दुकानों और निर्माणों को हटवा दिया। यह अभियान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर चलाया गया। दो दिन पूर्व आयुक्त ने नदेसर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जीपीएस मैपिंग और कैमरा सर्वे के जरिए यह स्पष्ट हुआ कि तालाब की परिधि में लगातार नए अतिक्रमण पनप रहे हैं। इसी रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को सघन अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि नदेसर तालाब का पर्यावरणीय महत्व अत्यधिक है, इसलिए इसे बचाना अनिवार्य है। सार्वजनिक जलाशयों पर कब्जा जलभराव, प्रदूषण और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि तालाब को बचाने के लिए ऐसे कदम बेहद जरूरी हैं। नगर निगम ने भी साफ किया है कि जलाशयों और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी नियमित निगरानी जारी रहेगी। इस अभियान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि नदेसर तालाब का प्राकृतिक स्वरूप सुरक्षित रहेगा और शहर की जल-पर्यावरण व्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x