Follow us on

Home » खेल » अंतर-विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे सुरक्षा बल ने परिचालन विभाग को 29 रन से दी मात

अंतर-विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे सुरक्षा बल ने परिचालन विभाग को 29 रन से दी मात

Share this post:

 

वाराणसी, 30 नवम्बर 2025। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के लहरतारा स्थित रेलवे स्टेडियम में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री बलेन्द्र पाल के नेतृत्व में आयोजित अंतर-विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 के तीसरे मुकाबले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने परिचालन विभाग को 29 रन से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। आज खेले गए मैच में परिचालन विभाग ने टॉस जीतकर रेलवे सुरक्षा बल को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए रामप्रवेश ने 34 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 39 रन बनाए। वहीं, राजेश सिंह ने 13 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों के दम पर 27 रन, जावेद ने 10 गेंदों पर तीन छक्कों से 21 रन, जबकि अवनीश ने 22 गेंदों पर 19 रन का योगदान दिया। परिचालन विभाग की ओर से गेंदबाजी में रामप्रवेश ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि गोविंदा ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए। गौरव को एक सफलता मिली। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन विभाग की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से दबाव में आ गई और पूरी टीम 19.2 ओवर में 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार रेलवे सुरक्षा बल ने 29 रन से मुकाबला अपने नाम कर पूरे 2 अंक हासिल किए। उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन—34 रन और तीन विकेट—के लिए रेलवे सुरक्षा बल के रामप्रवेश यादव ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए। उन्हें यह पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ खिलाड़ी श्री राकेश गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का चौथा मैच कल, 1 दिसम्बर 2025 को कार्मिक विभाग और विद्युत लोको शेड की टीमों के बीच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x