वाराणसी,27 नवंबर 2025 । मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गुरुवार को कमिश्नरी कार्यालय में मंडल के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध, उचित तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान मंडलायुक्त ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप समस्याओं के प्रभावी समाधान पर जोर दिया।मंडलायुक्त ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने और पुलिस तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर तत्काल स्थल पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अधिकांश प्रकरण भूमि विवाद से संबंधित पाए गए, जिन पर राजलिंगम ने मौके पर ही संबंधित पक्षों को बुलाकर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए।










