Follow us on

Home » एजुकेशन » BHU में BPEd-MPEd छात्रों का उग्र प्रदर्शन: सर्टिफिकेट मान्यता विवाद पर कुलपति आवास घेराव, दिल्ली पहुंचेगा छात्र-प्रोफेसर प्रतिनिधिमंडल

BHU में BPEd-MPEd छात्रों का उग्र प्रदर्शन: सर्टिफिकेट मान्यता विवाद पर कुलपति आवास घेराव, दिल्ली पहुंचेगा छात्र-प्रोफेसर प्रतिनिधिमंडल

Share this post:

 

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में गुरुवार को BPEd और MPEd कोर्स के छात्रों ने कुलपति आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि उनकी डिग्री और सर्टिफिकेट को विभिन्न शिक्षण संस्थानों और भर्तियों में मान्यता नहीं मिल रही है, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। नवोदय विद्यालय सहित अन्य संस्थानों में आवेदन अस्वीकार किए जाने से छात्रों में भारी नाराजगी देखी गई।छात्रों ने विवि प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पुलिस बल भी तैनात किया गया, हालांकि माहौल शांतिपूर्ण रहा।इसी क्रम में BHU के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन से छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। कुलपति ने छात्र प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या को विवि प्रशासन गंभीरता से देख रहा है और इस विषय को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, BHU के छात्र और प्रोफेसरों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही दिल्ली जाकर यह मामला विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और शिक्षा मंत्रालय के समक्ष रखेगा।विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक, सर्टिफिकेट की मान्यता से जुड़ी यह समस्या लंबे समय से लंबित है। छात्रों का कहना है कि कई बार लिखित और मौखिक आग्रह के बावजूद इस मुद्दे पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण उन्हें अब आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x