Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » अधिशासी अभियंता से विद्युत मजदूर संगठन की वार्ता, स्मार्ट मीटर व कर्मचारियों के उत्पीड़न पर उठे सवाल

अधिशासी अभियंता से विद्युत मजदूर संगठन की वार्ता, स्मार्ट मीटर व कर्मचारियों के उत्पीड़न पर उठे सवाल

Share this post:

वाराणसी, 11 नवम्बर 2025। विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन वाराणसी द्वारा मंगलवार को अधिशासी अभियंता, विद्युत परीक्षण खंड चितईपुर वाराणसी से द्विपक्षीय वार्ता की गई। संगठन का नेतृत्व पूर्वांचल उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने किया। इस वार्ता में संगठन के कई पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें इंद्रेश कुमार राय, संजय सिंह, उदयभान दूबे, अरविन्द कुमार यादव, महेन्द्र कुमार सिंह, रंजित पटेल, रविन्द्र पटेल, अवनीश प्रजापति, पवन शर्मा, मनोज कुमार सिंह, ओ.पी. भारद्वाज, तरुण राज कौशिक, जय प्रकाश, धीरज चौरसिया, प्रियांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।संगठन के उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर परियोजना के नाम पर निजी कंपनियों के साथ साठगांठ कर उपभोक्ताओं को गलत बिल दिए जा रहे हैं, जबकि दोष विभागीय कर्मचारियों (जेएमटी) पर थोप दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह अनुचित व्यवहार कर्मचारियों में आक्रोश फैला रहा है और इसका तत्काल समाधान होना चाहिए।पूर्वांचल अध्यक्ष (संविदा) संजय सिंह ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों को उपभोक्ताओं तक मीटर लगाने और रीडिंग पहुंचाने का दायित्व दिया गया है, किंतु सहायक मीटर मजदूर की नियुक्ति की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है, जबकि इस विषय में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।संगठन के मीडिया प्रभारी अरविन्द कुमार यादव ने कहा कि कर्मचारियों को बिना आवश्यक संसाधन—जैसे पेट्रोल भत्ता, नेट कनेक्शन, स्टेशनरी सामग्री, मीटर ढुलाई के वाहन और मीटर मजदूर सहायक—उपलब्ध करवाए बिना ही फील्ड में कार्य करने का दबाव बनाया जा रहा है, जो श्रम नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।इंद्रेश कुमार राय, पूर्वांचल अध्यक्ष, विद्युत मजदूर संगठन, वाराणसी ने बताया कि यदि लंबित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलनात्मक कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x