वाराणसी। इनर व्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की ओर से नाटी इमली स्थित मुकुंद विलास परिसर के कम्युनिटी हॉल में ‘कन्यादान गर्ल मैरिज प्रोजेक्ट’ का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट की कन्वीनर रचना अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल रहीं
क्लब प्रेसिडेंट जूही कोठारी ने बताया कि सेवा प्रकल्प के तहत अंकिता एवं सौम्या के विवाह के लिए क्लब की ओर से मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, घरेलू उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही दोनों कन्याओं को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। क्लब सदस्यों ने नववधुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन, उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय गृहस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, चार्टर्ड प्रेसिडेंट नीता बजाज, सौम्या अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, नूतन अग्रवाल, रोशनी अग्रवाल, तोशिका अग्रवाल, आरती अग्रवाल, वंदना गुप्ता, नूपुर अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सदस्यों के सामूहिक सहयोग से यह सेवा प्रकल्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।











