Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नौका लाइसेंस बहाल कराने को नाविक समाज ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्रक

नौका लाइसेंस बहाल कराने को नाविक समाज ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्रक

Share this post:

वाराणसी। नौका लाइसेंस निरस्त होने से आजीविका पर पड़ रहे असर को लेकर नाविक समाज ने मंगलवार को नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त से नौका लाइसेंस जारी करने की मांग की। माँ गंगा निषादराज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ‘गुरु’ और श्री काशी निषादराज आठ फेरी के अध्यक्ष दुर्गा मांझी के नेतृत्व में नाविक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को पत्रक सौंपकर नौका संचालन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ‘गुरु’ ने कहा कि काशी में वर्ष 2024 में 1217 नौकाओं के लाइसेंस निरस्त किए जाने के बाद बड़ी संख्या में नाविक परिवारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि नौका संचालन ही इन परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन है। ऐसे में लाइसेंस न होने से नाविकों के रोजगार के साथ-साथ उनके परिवारों के भरण-पोषण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

श्री काशी निषादराज आठ फेरी के अध्यक्ष दुर्गा मांझी ने बताया कि नाविक समाज की इस समस्या को तीन सितंबर 2026 को नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के समक्ष भी रखा गया था। उनके अनुसार मंत्री की ओर से नौका लाइसेंस जारी कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जाने की बात कही गई थी। इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त से मुलाकात कर नाविकों की आजीविका, नौका संचालन और लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपील की गई।

प्रतिनिधिमंडल में समिति की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पूर्णिमा निषाद, उपाध्यक्ष सुनील कश्यप, कोषाध्यक्ष राम किरण मांझी (टुल्लू), संगठन मंत्री एडवोकेट ऋषि कुमार निषाद, सचिव हरिश्चंद्र केवट, प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु निषाद, महासचिव चंदन साहनी, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र साहनी, सचिव प्रकाश साहनी ‘छोटू’ सहित समिति, आठ फेरी के सदस्य और बड़ी संख्या में नाविक समाज के लोग शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x