वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी से वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो. ओमप्रकाश शर्मा और इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह ‘विकास’ ने भेंट की। इस दौरान वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो. ओमप्रकाश शर्मा ने कुलपति को अपनी लिखित पुस्तक ‘देवाधिदेव महादेव’ भेंट की।
कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने पुस्तक प्राप्त करते हुए प्रो. ओमप्रकाश शर्मा को उनके साहित्यिक योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने तीन पुस्तकों के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके लेखन कार्य की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Post Views: 21










