Follow us on

Home » ब रे का » सौर ऊर्जा उपकरणों से लेकर जलालीपट्टी मार्केट तक बरेका में चला विशेष स्वच्छता अभियान

सौर ऊर्जा उपकरणों से लेकर जलालीपट्टी मार्केट तक बरेका में चला विशेष स्वच्छता अभियान

Share this post:

वाराणसी। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्वच्छता गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों एवं महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में मंगलवार को बरेका परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत बरेका परिसर में स्थापित सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों और सौर पैनलों की विशेष साफ-सफाई की गई। उपकरणों पर जमी धूल-मिट्टी एवं अन्य गंदगी को हटाने के साथ उनकी कार्यशीलता की भी जांच की गई। आवश्यकतानुसार रख-रखाव संबंधी कार्य करते हुए सौर ऊर्जा उपकरणों को नियमित रूप से स्वच्छ एवं क्रियाशील बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के साथ सौर ऊर्जा के प्रभावी एवं सतत उपयोग को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में बरेका के ऑफिसर्स गेस्ट हाउस (OGH) और ऑफिसर्स रेस्ट हाउस (ORH) के किचन क्षेत्रों तथा डस्टबिन की विशेष सफाई की गई। किचन परिसर में स्वच्छता, उचित कचरा प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा बरेका के आवासीय एवं वाणिज्यिक परिसरों में भी व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

जलालीपट्टी मार्केट में सार्वजनिक शौचालयों और नालियों की विशेष सफाई कर उनमें जमा कचरा एवं गंदगी हटाई गई। इससे जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों और दुकानदारों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x