वाराणसी। भारत विकास परिषद नीलकंठ शाखा की ओर से सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के समापन अवसर पर अंधरापुल स्थित होटल के सभागार में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। ‘सोलह श्रृंगार संग पिया का प्यार—आएं मनाएं तीज का त्योहार’ थीम पर आयोजित समारोह का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि और शाखा की दो माताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
मुख्य अतिथि प्रख्यात शास्त्रीय गायिका चंदा रानी ने कहा कि तीजोत्सव जैसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ परिषद के पांच सूत्रों को भी सार्थक करते हैं। ऐसे आयोजनों से सदस्यों के बीच प्रेम, संपर्क, सहयोग और सौहार्द की भावना बढ़ती है।
समारोह में गणेश वंदना, शिव स्तुति, कजरी गायन, समूह नृत्य, एकल एवं युगल नृत्य, कपल डांस, एकल एवं युगल गायन के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल और हास्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। महिला सहभागिता विभा मौर्य की उपस्थिति में प्रांतीय एवं शाखा की महिलाओं को सोलह श्रृंगार सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम की संयोजक वंदना, रंजना, नेहा सेठ, ईशा सेठ और सुरुचि रहीं। स्वागत शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, संचालन राकेश मौर्य तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा, प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया व काजल वालिया, प्रांतीय महासचिव डॉ. सचिन अग्रवाल व प्रेरणा अग्रवाल, प्रांतीय महिला सहभागिता डॉ. प्रियंका जायसवाल, प्रांतीय सचिव कमल कुमार सिंह, सीमा श्रीवास्तव व प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, श्वेता मेहरोत्रा व विवेक मेहरोत्रा, रीता जायसवाल व अनूप जायसवाल, रेनुका सिंह व डॉ. बीएन रॉकी, नंदिनी सिंह व राजेश सिंह, पंकज पटेल सहित शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, सचिव संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह तथा शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।










