Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मिशन शक्ति: छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की सीख

मिशन शक्ति: छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की सीख

Share this post:

वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना जंसा क्षेत्र स्थित महर्षि संदीपनी विद्यालय में छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा और विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास से सामना करने की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने छात्राओं को ‘खुलकर बोलो, चुप्पी तोड़ो’ का संदेश देते हुए किसी भी उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में परिजनों, शिक्षकों अथवा पुलिस से तत्काल मदद लेने के लिए प्रेरित किया। साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी-पासवर्ड साझा न करने, संदिग्ध लिंक से सावधान रहने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 तथा आपात स्थिति में 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी भी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर तथा अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x