Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, किशोरी बरामद

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, किशोरी बरामद

Share this post:

 वाराणसी। चितईपुर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान मुकेश कुमार (22) निवासी वीरभानपुर, थाना राजातालाब, वाराणसी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, छह अगस्त को किशोरी के परिजनों ने उसके घर से बिना बताए चले जाने की सूचना दी थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि मुकेश कुमार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सूचना के बाद चितईपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और किशोरी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी।

जांच के दौरान पुलिस टीम को किशोरी के जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित बंदीपुर सिरकोनी मुसहर बस्ती में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने सात अगस्त को वहां दबिश देकर मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि किशोरी को आवश्यक प्रक्रिया के लिए महिला पुलिस अधिकारियों की निगरानी में रखा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक रवि चौहान, उपनिरीक्षक मो. मोईन, महिला उपनिरीक्षक नियती जायसवाल, हेड कांस्टेबल शेखर आनंद, महिला आरक्षी राधा यादव तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल प्रशांत तिवारी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x