Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा पर मिशन शक्ति का जोर

बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा पर मिशन शक्ति का जोर

Share this post:

 वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, लल्लापुरा-सिगरा और वनिता इंटरमीडिएट कॉलेज, चेतगंज में महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी बैभव बांगड़ ने की।

कार्यशाला में छात्राओं को ‘बेटियां हैं देश की शान, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान’ संदेश के साथ सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और संबंधित थानों के पुलिसकर्मियों ने महिलाओं, बालक-बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और 14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन पर सहायता ली जा सकती है।

इस दौरान उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस की ओर से महिलाओं एवं बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी भी दी गई। वाराणसी कमिश्नरेट की ओर से शुरू किए गए 9670705555 हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी छात्राओं और उपस्थित लोगों को बताया गया। अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी तरह की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस की मदद लेने की अपील की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x