Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » हथकरघे से रोजगार और विरासत को नई उड़ान

हथकरघे से रोजगार और विरासत को नई उड़ान

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वस्त्र निर्माण एवं प्रौद्योगिकी विभाग में शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में हथकरघा परंपरा, उसके महत्व तथा देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में इसके योगदान पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि निशिथ गौड, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश ने हथकरघा एवं वस्त्र क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पारंपरिक हथकरघा उद्योग को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़कर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन रश्मि दीक्षित ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रद्धा वर्मा ने दिया। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश चन्द्र यादव, डॉ. वरुण कुमार, राधेश्याम पाठक, अजय राय, मनोज कुमार, राजेश राय सहित विभाग के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x