Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » शिव महापुराण कथा के समापन पर पहुंचे आयुष मंत्री ‘दयालु’, बालव्यास श्रीकांत शर्मा से लिया आशीर्वाद

शिव महापुराण कथा के समापन पर पहुंचे आयुष मंत्री ‘दयालु’, बालव्यास श्रीकांत शर्मा से लिया आशीर्वाद

Share this post:

वाराणसी। शिव सेवा संस्थान के तत्वावधान में महमूरगंज स्थित बालाजी पैलेस में आयोजित सप्तदिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन श्रद्धा, भक्ति और वैदिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिवस प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं. श्रीकांत शर्मा ‘बालव्यास’ ने अपने मुखारविंद से शिव महापुराण की अमृतवाणी का रसपान कराते हुए भगवान शिव के दिव्य स्वरूप, शिवभक्ति के महत्व तथा आध्यात्मिक जीवन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।

कथा विश्राम के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ भी कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक शिव महापुराण कथा का श्रवण किया तथा पं. श्रीकांत शर्मा ‘बालव्यास’ से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा के यजमान एवं बीपीएल सेवा संस्थान के ट्रस्टी संजय सिद्धार्थ लोहिया ने आयुष मंत्री का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया। संजय लोहिया ने बताया कि सप्तदिवसीय कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक में भाग लिया, जिसके उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अवधेश खेमका, गोपाल अग्रवाल, मनीष गिनोडिया, सुमित अग्रवाल सहित कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई समेत विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालु एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई कथा का समापन हर-हर महादेव के जयघोष के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x