Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त ने सम्मानपूर्वक दी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं को किया नमन

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त ने सम्मानपूर्वक दी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं को किया नमन

Share this post:

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कार्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी में शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने पुलिस विभाग में दीर्घकाल तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले आठ कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समारोह में ज्ञानवापी सुरक्षा में तैनात उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं फतेह बहादुर सिंह, थाना राजातालाब के उप निरीक्षक जगत नारायण तिवारी, रेडियो शाखा के उप निरीक्षक सुग्रीव राम, पुलिस लाइन के उप निरीक्षक श्रीकांत यादव, थाना लंका के मुख्य आरक्षी विरेश दत्त त्रिपाठी, पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह तथा एसीपी कोतवाली कार्यालय के उर्दू अनुवादक वदूदुल हसन को स्मृति चिन्ह एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए विभाग की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि इनकी कार्यशैली और समर्पण भाव आने वाली पीढ़ी के पुलिसकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x