Follow us on

Home » ब रे का » बरेका इंटर कॉलेज का महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया व्यापक निरीक्षण

बरेका इंटर कॉलेज का महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया व्यापक निरीक्षण

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने बुधवार को बरेका इंटर कॉलेज का व्यापक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और खेल संसाधनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं स्वच्छ शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, शौचालय, बास्केटबॉल कोर्ट तथा अन्य शैक्षणिक एवं खेल सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं के रखरखाव, स्वच्छता, गुणवत्ता और उपयोगिता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से प्रत्येक सुविधा का नियमित अनुरक्षण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। ऐसे में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ आधुनिक संसाधनों, स्वच्छ परिसर और सुरक्षित वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य इंजीनियर साकेत, बरेका इंटर कॉलेज के प्राचार्य ए.के. माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x