Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम सत्येंद्र कुमार ने दिए सख्त निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम सत्येंद्र कुमार ने दिए सख्त निर्देश

Share this post:

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में पूर्ण प्रतिरक्षण, परिवार नियोजन, आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का पंजीकरण, प्रथम तिमाही में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी), संस्थागत प्रसव, फुल एएनसी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, ई-संजीवनी, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, ओपीडी सेवाओं तथा पोषण पुनर्वास केंद्रों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समय पर पंजीकरण, शत-प्रतिशत टीकाकरण, संस्थागत प्रसव तथा अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना के निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय को और प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x