Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सार्वजनिक स्थल पर अश्लील इशारे कर राहगीरों को परेशान करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थल पर अश्लील इशारे कर राहगीरों को परेशान करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत थाना सिगरा की एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थल पर अश्लील इशारे कर राहगीरों एवं आमजन को परेशान करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार एंटी रोमियो टीम को सूचना मिली थी कि कैंट स्टेशन के सामने पिलर संख्या 57 से 60 के बीच कुछ महिलाएं राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान कर रही हैं। सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। शिकायत सही पाए जाने पर मौके से लगभग 42 वर्ष एवं 28 वर्ष आयु की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी एंटी रोमियो टीम उपनिरीक्षक काजोल सिंह, महिला कांस्टेबल ऋतम्भरा यादव, कांस्टेबल अभिषेक शर्मा, महिला कांस्टेबल छाया तथा महिला कांस्टेबल मंदाकिनी शामिल रहीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x